समाचार

नक्सली हमला: छत्तीसगढ़ में हाई अलर्ट

Jul 13, 12:47 pm
  Print

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में रविवार के नक्सली हमले के बाद नए हमले की आशंका के मद्देनजर सोमवार को पूरे राज्य में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया। रविवार के हमले में एक पुलिस अधीक्षक सहित 29 पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे।

पुलिस कर्मियों से वन क्षेत्र में गश्त के दौरान विशेष सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है। पुलिस को सूचना मिली है कि प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी [माओवादी] की इकाई पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी [पीएलजीए] राज्य में और हमले कर सकती है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि राज्य के पश्चिमी और दक्षिणी क्षेत्रों से मिली खुफिया रपटों के अनुसार नक्सली पुलिस पर और हमले कर सकते है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, रविवार के हमले के बाद अभी भी लगभग 13 पुलिसकर्मी लापता बताए जा रहे है।

  • निजता नीति
  • सेवा की शर्तें
  • आपके सुझाव
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2007 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित
कॉपीराइट / IP नीति