हैदराबाद। आंध्रप्रदेश के वारंगल जिले में पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो माओवादी मारे गए।
पुलिस ने यहां बताया कि गहन खोज अभियान के क्रम में रागोंडा मंडल के तहत कोटांच गांव के पास माओवादियों से विशेष पुलिस दल का भिड़ंत हुआ। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से गोलीबारी हुई जिसमें दो माओवादी मारे गए। उनकी अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है।