बिहार में दो डाक्टरों का अपहरण

 
Nov 01, 02:46 pm

पटना। बिहार के समस्तीपुर जिले में शनिवार देर रात अपराधियों ने दो चिकित्सकों को कथित तौर पर अगवा कर लिया।

पुलिस के अनुसार समस्तीपुर जिले के शाहपुर पटौरी इलाके से शनिवार रात से दो चिकित्सक ए के सहाय और संतोष कुमार लापता बताए जा रहे है। दोनों वैशाली जिले के निवासी है।

पुलिस के अनुसार दोनों चिकित्सकों को उस वक्त अगवा किया जब वे काम से लौट रहे थे। पुलिस ने चिकित्सकों की मोटरसाइकिल को बरामद कर लिया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। चिकित्सकों के परिजनों को संदेह है कि संपत्ति विवाद के चलते अपहरण हुआ है।

राज्य में जनवरी से जुलाई के बीच 45 लोगों के अपहरण की सूचना है। पिछले वर्ष इसी अवधि में 32 लोगों का अपहरण हुआ था। लगभग चार माह पूर्व बिहार सरकार ने कहा था कि वर्ष 2001 से 2009 के बीच राज्य में 2,167 बच्चों का अपहरण हुआ था, जिसमें 1,752 को मुक्त करा लिया गया।

दूसरी ओर अपहरणकर्ताओं ने 75 बच्चों की हत्या कर दी, वहीं 340 अभी भी लापता बताए जा रहे है।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(1) वोट का औसत

average:5
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
    Add to My Yahoo! xml
  • अपराध
    Add to My Yahoo! xml
  • दुर्घटना
    Add to My Yahoo! xml
  • आतंकवाद
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित