कोड़ा को उठा दर्द! अस्पताल में

 
Nov 03, 01:59 pm

रांची। करोड़ों के अवैध निवेश और हवाला कारोबार में फंसे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा को मंगलवार को अस्पताल में दाखिल कराना पड़ गया। लंबी पूछताछ से गुजर रहे कोड़ा ने हाई ब्लड प्रेशर और पेट में दर्द बताया था। लेकिन आयकर महकमे के अफसर शक के नजरिए से देख रहे हैं कि पूछताछ से बचने के लिए बीमारी का बहाना तो नहीं है। दूसरी ओर कोड़ा के ठिकानों पर छापे जारी रहे।

एआरएमडब्ल्यू अस्पताल के प्रवक्ता जावेद अख्तर ने बताया है कि तबियत खराब होने की शिकायत पर मधु कोड़ा को मंगलवार को दोपहर भर्ती करना पड़ा। उन्हें आईसीयू में रखा गया है। पैथोलाजी रिपोर्ट आने के बाद ही कहा जा सकता है कि उन्हें किस तरह की परेशानी है, क्या बीमारी है। यहां उनकी जांच डा. एमके सेनापति कर रहे हैं। चिकित्सा अधीक्षक डा. पीडी सिंह ने बताया कि दस दिन पूर्व इसी अस्पताल में उनका आपरेशन कर पथरी निकाली गई थी। उनकी कार्डियोलाजी जांच भी होगी। 48 से 72 घंटे तक उन्हें चिकित्सकीय देखरेख में रखा जाएगा। जब उन्हें अस्पताल लाया गया, वे अचेत थे। अस्पताल में उनके साथ उनकी पत्‍‌नी गीता व भाई मौजूद थे।

दूसरी ओर मधु कोड़ा के ठिकानों पर चौथे दिन मंगलवार को भी छापे जारी रहे। आयकर के डायरेक्टर जनरल [जांच] अंजनी कुमार का कहना था कि कोड़ा जांच में पूरी तरह सहयोग नहीं कर रहे हैं। अगर वह पर्याप्त सहयोग करेंगे तो जांच जल्द ही खत्म हो जाएगी। आयकर अधिकारी इस बात की भी तहकीकात कर रहे हैं कि कोड़ा ने जांच से बचने के लिए बीमारी का बहाना तो नहीं किया है।

गौरतलब है कि शनिवार को आयकर के अधिकारियों ने दिल्ली, कोलकाता, रांची, मुंबई सहित कोड़ा के 70 ठिकानों पर छापे मारे थे। आयकर महकमे का दावा है कि कोड़ा द्वारा बड़े पैमाने पर हवाला कारोबार और करीब 2000 करोड़ के अवैध निवेश के साक्ष्य मिले हैं। उनके छह निकट सहयोगियों को भी आयकर विभाग ने छह नवंबर को बुलाया है। कुछ खास लेन-देन और कार्यक्रमों के बारे में जानकारी चाही है। चेतावनी भी दी है कि अगर वे पेश नहीं होते हैं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इन छह सहयोगियों में विनोद कुमार सिन्हा भी शामिल हैं। कोड़ा और सिन्हा के खिलाफ प्रर्वतन निदेशालय ने भी कार्रवाई की है। उनके खिलाफ इनफोर्समेंट केस इनफारमेशन रिपोर्ट [ईसीआईआर] दर्ज की है। एफआईआर के बराबर होता है ईसीआईआर।

आयकर अधिकारियों का यह भी कहना है कि कोड़ा ने उत्तार प्रदेश में सरकार की योजना ग्रामीण विद्युतीकरण कार्यक्रम में भी अपने सहयोगियों के जरिए निवेश किया है। जिसमें करीब तीस करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(15) वोट का औसत

average:4.666666
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
    Add to My Yahoo! xml
  • अपराध
    Add to My Yahoo! xml
  • दुर्घटना
    Add to My Yahoo! xml
  • आतंकवाद
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित