हवाला रैकेट का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार

 
Nov 05, 03:02 pm

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय ने हवाला के गोरखधंधे का भंडाफोड़ किया है और इसमें 50 करोड़ रुपये के मनीलांडरिंग [धन शोधन] के आरोप में छह व्यापारियों को गिरफ्तार किया है।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक आरोपियों में से तीन हरमेश अरोड़ा, हरीश चौधरी और प्रदीप कुमार मांगलिक को एक विशेष अदालत के आदेश के आधार पर अपनी हिरासत में रखा है, जबकि तीन अन्य सरफराश अहमत, गोपाल सिंह और गोपाल शर्मा को भी जल्दी ही न्यायालय में पेश किया जाएगा।

सूत्रों ने बताया कि कि सभी छह व्यापारी तैयार कपड़ों [रेडीमेड गार्मेट] का कारोबार करते हैं जो हवाला और मनी लांडरिंग के लिए कथित तौर पर निर्यात बिल में 25 फीसदी को बढ़ा कर दिखा रहे थे। राजस्व और सूचना निदेशालय [डीआरआई] पहले से ही उनके निर्यात बिल में कथित हेरा-फेरी की जांच कर रहा था।

ईडी ने दावा है कि ये व्यापारी विदेश में अन्य कारोबार के लिए गैर कानूनी तरीके से धन भी भेज रहे थे और उन पर मनी लांडरिंग निवारक कानून के सख्त प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

सूत्रों ने बताया कि देश का यह पहला मामला है, जिसमें आरोपियों पर सीमाशुल्क अधिनियम और धन शोधन निवारक अधिनियम दोनों के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज हुआ है।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(1) वोट का औसत

average:4
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
    Add to My Yahoo! xml
  • अपराध
    Add to My Yahoo! xml
  • दुर्घटना
    Add to My Yahoo! xml
  • आतंकवाद
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित