मुन्ना बजरंगी के खिलाफ वारंट बी जारी

 
Nov 05, 03:02 pm

वाराणसी। वाराणसी के अपर जिला न्यायाधीश ने दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के होटल मालिक सुरेश चंद्र साहू की हत्या के मामले में आरोपी माफिया डान मुन्ना बजरंगी को अदालत में पेश करने के लिए वारंट बी जारी किया है और पुलिस को मुन्ना बजरंगी को 16 नवंबर को अदालत में पेश करने का आदेश दिया है।

ज्ञातव्य है कि 30 मार्च 2002 की शाम तकरीबन 7.30 बजे दशाश्वमेध थाना क्षेत्र में स्थित साहू होटल के मालिक सुरेशचंद्र साहू को बदमाशों ने गोलियों से छलनी कर दिया था। इस दौरान सुरेश का भाई भी गोलियां लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया था।

मामले में पुलिस ने विवेचना के बाद मुन्ना बजरंगी, कृपा चौधरी, रूपेश सिंह, मुन्नू तिवारी, अनिल यादव, संजीव, प्रदीप वर्मा व दुर्गा अग्रहरी के खिलाफ आरोप पत्र अदालत में दाखिल किया था। इस मामले के अतिरिक्त मुन्ना बजरंगी के खिलाफ चेतगंज थाना क्षेत्र में हुए लक्ष्मण सेठ हत्याकांड में अदालत ने पिछले सप्ताह वारंट बी जारी कर दिया था।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(3) वोट का औसत

average:5
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
    Add to My Yahoo! xml
  • अपराध
    Add to My Yahoo! xml
  • दुर्घटना
    Add to My Yahoo! xml
  • आतंकवाद
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित