नामांकन पत्र दाखिल करते समय पूर्व सांसद गिरफ्तार

 
Nov 05, 07:35 pm

साहेबगंज। झारखंड मुक्ति मोर्चा से लोकसभा के पूर्व सांसद हेमलाल मुर्मू गुरुवार को जब साहेबगंज के बारहेट विधानसभा क्षेत्र से नामांकनपत्र दाखिल करने आए तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उनके खिलाफ पहले से ही गैर जमानती वारंट जारी था।

गिरफ्तारी के बाद मुर्मू को राजमहल स्थित अदालत में पेश किया गया। मजिस्ट्रेट ने उनकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया और उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जेएमएम नेता 15 वर्ष पुराने मामले में एक बार भी अदालत के समक्ष उपस्थित नहीं हुए थे।

मामला 12 मई 1994 का है। कनिष्ठ अभियंता लक्ष्मण सिंह ने पटना के प्रखंड विकास अधिकारी सी. बी. सिंह से शिकायत की कि मुर्मू ने अपने समर्थकों को उनके साथ दु‌र्व्यवहार के लिए उकसाया था। बीडीओ ने मामले को रांगा थाने में भेजा तो शिकायत को प्राथमिकी में बदल दिया गया। तब से अदालत में उपस्थित नहीं होने के कारण मुर्मू के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी था।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(1) वोट का औसत

average:5
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
    Add to My Yahoo! xml
  • अपराध
    Add to My Yahoo! xml
  • दुर्घटना
    Add to My Yahoo! xml
  • आतंकवाद
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित