यूपी में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाया

 
Nov 07, 02:11 pm

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में प्रेम प्रसंग के एक मामले में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने इस सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

घटना जिले के कल्याणपुर गांव की है, जहां एक युवती बीते सप्ताह पड़ोस में रहने वाले एक युवक के साथ कथित तौर पर भाग गई थी। इस घटना से क्रोधित कुछ ग्रामीणों ने शुक्रवार को युवक की मां और बहन को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया। एक ग्रामीण संदेश राठी ने बताया कि युवती के परिजनों का आरोप है कि पड़ोसी युवक उसे भगा कर ले गया है। इस मामले में गुरुवार को पंचायत बुलाई गई, जिसमें फैसला हुआ कि दोनों पक्ष मिलकर युवती की तलाश करें।

राठी के मुताबिक पंचायत के फैसले को दरकिनार करते हुए युवती के परिजनों ने कुछ ग्रामीणों के साथ मिलकर शुक्रवार को युवक की मां और बहन को घर से जबरन खींच लिया और कई घंटे तक घर में बंधक बनाकर पिटाई की। फिर उन्हे निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया।

स्थानीय थाना-प्रभारी हरि सिंह ने कहा कि शनिवार को युवती को दो भाईयों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि घटना में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(26) वोट का औसत

average:3.923074
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
    Add to My Yahoo! xml
  • अपराध
    Add to My Yahoo! xml
  • दुर्घटना
    Add to My Yahoo! xml
  • आतंकवाद
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित