हल्द्वानी। लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में मनमुताबिक प्रत्याशी को वोट नहीं डालने पर पति द्वारा जलाई गई महिला की मंगलवार को सुशीला तिवारी चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत हो गई।
तीस जनवरी को मतदान के दिन लालकुआं के वार्ड नंबर एक निवासी गुड्डू और उसकी पत्नी रानी [26] वोट डालने गए थे। रानी ने गुड्डू द्वारा बताए गए प्रत्याशी को वोट नहीं डाला, जिससे वह आगबबूला हो गया। घर आने पर इसी बात को लेकर गुड्डू ने रानी की पिटाई करने के बाद उसके शरीर पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। गंभीर अवस्था में रानी को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मंगलवार को दिन में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर