जनरल न्यूज़

मुंबई। ताज होटल की रक्षा में तैनात स्टेट रिजर्व पुलिस बल के कर्मियों के लिए यह अपमानजनक अनुभव से कम नहीं था जब उन्हें फुटपाथ पर रात गुजारने के लिए बाध्य होना पडा। महाराष्ट्र सरकार ने उनके रहने के अस्थायी ठिकाने के तौर पर प्रयोग में लाए...
नई दिल्ली [जागरण संवाददाता]। माडल जेसिका लाल हत्याकांड में उम्रकैद की सजा भुगत रहे मनु शर्मा को पैरोल देने के तरीके पर दिल्ली हाईकोर्ट ने गहरी आपत्ति जताई है। जस्टिस कैलाश गंभीर ने दिल्ली सरकार की खिंचाई करते हुए कहा है कि उच्चस्तरीय संपर्क वाले...
सर्दियां आ गई हैं। इस मौसम में गर्म तासीर वाली और तली-भुनी चीजें खाने से खुद को रोक पाना मुश्किल होता है। इस मौसम में पास्ता, आलू, ब्रेड और मक्खन, पकौड़ी, समोसा आदि खाने में बहुत आनंद आता है। कई लोग ठंड का बहाना करके व्यायाम बंद कर देते हैं और देर तक सोना पसंद करते हैं।
कोच्चि। देश की दो महिलाओं ने शुक्रवार को पुरुष वर्चस्व के एक अन्य क्षेत्र में अपने कदम रख दिए। सशस्त्र सेनाओं के इतिहास में पहली दफा दो महिला अफसरों को बतौर विमान पर्यवेक्षक नौसेना में शामिल किया गया। आईएनएस गरुण में भव्य परेड समारोह में...
झारखंड में पैसेंजर ट्रेन पर माओवादियों के गुरुवार के हमले को कायराना हरकत करार देते हुए केंद्रीय गृह सचिव जी के पिल्लै ने कहा है कि माओवादी आतंकी हैं और उनके प्रति मन में सहानुभूति का भाव नहीं होना चाहिए। पिल्लै शुक्रवार को भुवनेश्वर में उड़ीसा के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि मुंबई हमले की जांच छह हफ्तों में पूरी हो जाएगी।
पटना। मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर पटना मेडिकल कालेज अस्पताल [पीएमसीएच] तथा दरभंगा मेडिकल कालेज अस्पताल [डीएमसीएच] के जूनियर डाक्टरों की हड़ताल शुक्रवार को 11वें दिन भी जारी रही। उधर, राज्य मानवाधिकार आयोग ने सरकार को हड़ताली जूनियर...
नई दिल्ली। दिल्लीवासियों को शुक्रवार सुबह एकबार फिर ठंड का सामना करना पड़ा। हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों और कश्मीर घाटी में बर्फबारी के कारण राष्ट्रीय राजधानी में पारा कुछ डिग्री सेल्सियस गिर गया। राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 10.7...
दार्जिलिंग।। पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में गोरखा जनमुक्ति मोर्चा [जीजेएम] द्वारा 12 घंटे के बंद का आह्वान करने की वजह से शुक्रवार को जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। जीजेएम की मांग है कि दार्जिलिंग गोरखा पर्वतीय परिषद [डीजीएचसी] के...
भोजपुरी हमार मां मूल मंत्र था 29-30 अगस्त 2009 को मारीशस में संपन्न हुए विश्व भोजपुरी सम्मेलन का, जिसका उद्घाटन राष्ट्रपति अनिरुद्ध जगन्नाथ ने किया। उनकी एक ऐतिहासिक घोषणा कि प्रधानमंत्री नवीन रामगुलाम ने मारीशस की संसद में विधेयक पेश किया है कि अंग्रेजी और क्रियोल की भांति भोजपुरी भी राजकीय भाषा होगी ने उपस्थित 16 देशों के प्रतिनिधियों के मन में अपार गर्व और गौरव का बोध कराया। जहां एक तरफ विदेशों में भोजपुरी को इतना सम्मान मिल रहा है, वहीं भारत में आज भी यह समुचित मान्यता से वंचित है।
1  2  3  4  5  6  7  8  9  10  

जागरण में अन्यत्र

    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
    Add to My Yahoo! xml
  • अपराध
    Add to My Yahoo! xml
  • दुर्घटना
    Add to My Yahoo! xml
  • आतंकवाद
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित