आने वाले दिनों में रात के अंधेरे में भी परमाणु मिसाइल अग्नि-दो से दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करना संभव हो सकेगा। रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार, देश की परमाणु शक्ति संपन्न बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-दो के पहली बार रात के समय परीक्षण की सारी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं।
धर्मशाला [जागरण संवाददाता]। हिमाचल का प्रसिद्ध शतायु जोड़ा आखिरकार रविवार को टूट गया। सात अक्टूबर को 87 वां करवाचौथ मनाने के 45 दिन बाद हंसा देवी ने प्यारा सिंह को अलविदा कह दिया।
याद रहे कि धर्मशाला के बड़ोल गांव के रहने वाले 107 वर्षीय...
अमृतसर [रमेश शुक्ला सफर]। बेलगाम मंहगाई ने देशवासियों का दम निकाल दिया है। सरकार इस पर काबू पाने में असमर्थ नजर आ रही है। देश में खाद्य पदार्थो की भारी किल्लत है। लाख कोशिशों के बावजूद मंहगाई से त्रस्त लोगों को राहत का रास्ता नहीं सूझ रहा है।...
पटना [जागरण ब्यूरो]। यूं सुनने में यह कुछ अटपटा सा लगता है कि बिहार में पुलिस वाले अब फिल्में दिखाएंगे। लेकिन यह हकीकत है। दरअसल जाली नोटों की पहचान करने में लोगों को माहिर करने के लिए फिल्में दिखाने की योजना है।
रिजर्व बैंक आफ इंडिया...
मुंबई। बालीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और कारोबारी राज कुंद्रा रविवार को परिणय सूत्र में बंध गए। खंडाला में आयोजित एक भव्य समारोह में दोनों ने अपने नए वैवाहिक जीवन की शुरुआत की।
इस मौके पर 34 वर्षीय शिल्पा और 33 वर्षीय राज के परिवार के...
अंबेडकरनगर [सुनील श्रीवास्तव] उत्तर प्रदेश के गांव गांव सकासीपुर में राष्ट्रीयता की इबारत लिखी जाती है। यहां का नियामतुलवलूम मदरसा राष्ट्रीयता के साथ गंगा-जमुनी तहजीब की ऐसी इबारत लिख रहा है, जिसकी मिसाल मिलना मुश्किल है। यहां राष्ट्रीय गीत...
नेपाल के राजपरिवार के तीन सदस्य अगले महीने काठमांडू के जिला न्यायालय में खड़े होंगे। नेपाल के ढाई सौ वर्षो के इतिहास में यह पहली घटना होगी, जब राजपरिवार का कोई सदस्य मुकदमे का सामना करेगा। लोकतंत्र बहाली के पहले राज घराने के किसी सदस्य पर मुकदमा चलाने का प्राविधान नहीं था, मगर अब समय बदल गया है। पूर्व नरेश ज्ञानेंद्र विक्रम शाह की अनुज वधू जया शाह ने संपत्तिविवाद को लेकर काठमांडू के जिला न्यायालय में याचिका दाखिल की है, जिस पर दिसंबर के द्वितीय सप्ताह में सुनवाई होने जा रही है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित पूरा उत्तर भारत रविवार को भी ठंड की गिरफ्त में रहा। सर्द हवाओं के कारण दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में पारा लुढ़का रहा। मैदानी क्षेत्र में 7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ राजस्थान का चुरू सबसे ठंडा रहा। जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में हिमाचल प्रदेश का केलंग काफी सर्द रहा, जहां पारा -10.1 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। दिल्ली में रविवार सुबह भी काफी ठंड थी। यहां न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
यह एक खतरनाक संकेत है। उठापटक से भरपूर शेयर बाजार किसी को सहारा नहीं दे रहा है। यह बाजार न तो छोटे खुदरा निवेशकों का बाजार है और न ही रोजाना ट्रेडिंग कर कमाने खाने वाले कारोबारियों का। कारोबार में उतार-चढ़ाव इतना ज्यादा है कि कोई नहीं समझ पा रहा...