जनरल न्यूज़

नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने पहले साधारण कोटे के तहत दाखिले का विकल्प चुनने वाले आरक्षित कोटे के एक अभ्यर्थी को दूसरे दौर की काउंसिलिंग में शामिल होने का मौका देने से इनकार करने पर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान [एम्स] पर 20 हजार रुपये का...
अपने पहले मामले में तेजी से आगे बढ़ते हुए राष्ट्रीय जांच एजेंसी [एनआईए] ने 14 लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है। इसमें कुछ नेता और नौकरशाह भी शामिल हैं। इन पर उत्तरी कछार जिले में आतंकियों के साथ साठगांठ करके विकास कार्यो के लिए आवंटित धन में कथित तौर पर गबन करने का आरोप है।
जेनेवा। उल्फा से संवाद स्थापित करने के मकसद के साथ भारत सरकार ने इसके शीर्ष नेताओं अरविंद राजखोवा तथा परेश बरूआ को सुरक्षित रास्ता उपलब्ध कराने की पेशकश के साथ ही संगठन के हिंसा छोड़ने की शर्त पर उससे वार्ता की इच्छा भी जाहिर की है। भारत...
पटना। मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर पिछले 12 दिनों से हड़ताल पर रहे बिहार के दो सरकारी अस्पतालों के जूनियर डाक्टर रविवार को काम पर लौट आए। शनिवार को हड़ताल समाप्त होने की घोषणा के बाद पटना मेडिकल कालेज एंड हास्पिटल [पीएमसीएच] के 500 और...
टीवी पत्रकार सौम्या विश्वनाथन की सनसनीखेज हत्या के एक आरोपी ने खुद को इस मामले से बरी करने के लिए अदालत की शरण ली है।    आरोपी बलजीत सिंह मलिक ने अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एस के सरवारिया को दिए अपने आवेदन में कहा है कि पुलिस ने आरोपपत्र में सौम्या की हत्या में उसकी किसी किस्म की भूमिका का कोई जिक्र नहीं किया है।
देहरादून [जासं]। उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में बर्फवारी के चलते चारधामों के कपाट हमेशा की तरह भले ही अगले छह माह के लिए बंद हो गए हों, लेकिन श्रद्धालु चाहें तो सर्दियों में भी इन पवित्र धामों के आराध्य-देवों के दर्शनों का पुण्य कमा सकते हैं।...
इतालवी व्यापारी ओत्तावियो क्वात्रोची के खिलाफ मामला बंद करने का फैसला ले चुकी सीबीआई ने बोफोर्स सौदे से जुड़ी कोई भी जानकारी सूचना के अधिकार कानून के तहत देने से इनकार कर दिया है। सीबीआई ने जानकारी देने से इनकार करने की वजह यह बताई है कि इससे आरोपी के अभियोजन में अड़चन आएगी।
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में रविवार की सुबह काफी सर्द रही और न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, 'रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 25...
मैं हूं एक प्यारी सी कुंवारी लड़की। आप हमसे किसी भी तरह की बात कर सकते हैं। चाहे वह..। क्या आपको चाहिए सच्चा प्यार? तो काल कीजिए .. नंबर पर। दस रुपये प्रति मिनट की दर से होगी यह काल। क्या आप बोर हो रहे हैं तो फिर जोक है न आपके लिए। अरे! नानवेज जोक भी है भाई।
1  2  3  4  5  6  7  8  9  10  

जागरण में अन्यत्र

    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
    Add to My Yahoo! xml
  • अपराध
    Add to My Yahoo! xml
  • दुर्घटना
    Add to My Yahoo! xml
  • आतंकवाद
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित