कोलकाता। विवादास्पद बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन ने शुक्रवार को कहा कि वह कोलकाता लौटना चाहती है। 21 नवंबर 2007 को अखिल भारतीय अल्पसंख्यक फोरम के हिंसक प्रदर्शन के बाद उन्हें कोलकाता छोड़ना पड़ा था।
तस्लीमा ने पेरिस से फोन पर कहा,...
वर्ल्ड रेसलिंग इंटरटेनमेंट [डब्ल्यूडब्ल्यूई] में अपनी फौलादी ताकत से दुनिया भर में धूम मचाने वाले दलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली अपनी नौकरी बचाने के लिए पंजाब पुलिस के साथ दो-दो हाथ करने को तैयार हैं। खली का कहना है कि वह पंजाब पुलिस के साथ अपनी लड़ाई में पहला दौर बेशक हार गए है, लेकिन उनकी लड़ाई जारी रहेगी। आखिरकार जीत उन्हीं की होगी।
मधुबनी पेटिंग की विख्यात कलाकार व राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता चानो देवी पासवान आज कैंसर बीमारी के सामने बेबस हैं। इस विपत्ति की घड़ी में कोई भी उनका साथ नहीं दे रहा है। बिहार सरकार हो या कलाप्रेमी, सभी ने उन्हें उपेक्षित छोड़ दिया है। स्थिति यह है कि कुछ पुराने सहयोगी उनकी इलाज में मदद कर रहे हैं। लेकिन कैंसर का महंगा इलाज अब उनके भी बूते से बाहर हो गया है।
झारखंड में विधानसभा चुनाव के मुद्दे पर गृह मंत्री पी. चिदंबरम ने नक्सलियों से सहानुभूति रखने वाले सामाजिक संगठनों को शुक्रवार को झकझोरने की कोशिश की। नक्सलियों के चुनाव बहिष्कार के ऐलान और माओवादी हिंसा पर इन संगठनों और कुछ बुद्धिजीवियों की चुप्पी पर गृह मंत्री ने परोक्ष रूप से सवाल उठाया। उन्होंने उनसे यह अपील भी कि वे माओवादियों के कृत्यों की भर्त्सना करें और उन्हें चुनाव में खलल न डालने के लिए समझाएं।
झारखंड में नक्सलियों द्वारा यात्री ट्रेन उड़ाए जाने से रुका रेल यातायात शुक्रवार शाम को सामान्य हो गया। रेलवे परिचालन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक डाउन लाइन पर तीन बजकर पैंतीस मिनट पर आएचई तार जोड़े जाने के बाद एक मालगाड़ी चलाई गई। इसके बाद दक्षिण बिहार एक्सप्रेस को रवाना किया गया। तत्पश्चात शाम करीब सात बजे अप लाइन को भी चालू कर दिया गया।
नदियों में मूर्तियां विसर्जित करने पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी है। कोर्ट ने मुद्दे को धार्मिक मान्यता से जुड़ा होने के आधार पर आदेश देने से इन्कार कर दिया। जनहित याचिका में दुर्गापूजा जैसे अवसरों पर नदियों में मूर्ति विसर्जन पर रोक लगाने की मांग की गई थी।
इंदिरा सागर बांध के विस्थापितों के पुनर्वास पैकेज में वयस्क पुत्र और वयस्क अविवाहित पुत्री को अलग यूनिट मानते हुए तीन महीने में दो-दो हेक्टेयर भूमि देने के हाई कोर्ट के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम रोक लगा दी है। साथ ही नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण [एनवीडीए] के उपाध्यक्ष के खिलाफ चल रही अवमानना कार्यवाही को भी रोक दिया है।
रमाला [बागपत]। असारा गांव में एक किसान के दिल में गन्ने की आग ऐसी धधकी कि उसने पहले तो अपने गन्ने में आग लगाई, फिर दहकते अंगारे में खुद भी कूद गया। बचाने के लिए उसका भाई भी आग में कूदा लेकिन उसे नहीं बचा सका और खुद भी झुलस गया।
गुरुवार...
मुंबई। ताज होटल की रक्षा में तैनात स्टेट रिजर्व पुलिस बल के कर्मियों के लिए यह अपमानजनक अनुभव से कम नहीं था जब उन्हें फुटपाथ पर रात गुजारने के लिए बाध्य होना पडा।
महाराष्ट्र सरकार ने उनके रहने के अस्थायी ठिकाने के तौर पर प्रयोग में लाए...