समाचार

बारिश से राजधानी का मौसम सुहाना

Apr 05, 03:36 pm
  Print

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार रात के बाद हुई वर्षा के कारण शनिवार सुबह का मौसम काफी खुशगवार रहा। मौसम विभाग ने बताया कि शुक्रवार रात कुल 22 मिलीमीटर वर्षा हुई।

अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे 30.5 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने भाविष्यवाणी की है कि अगले 24 घंटों में फिर वर्षा हो सकती है। राजस्थान के ऊपर निम्न दबाव बनने से मौसम में यह परिवर्तन आया है।

  • निजता नीति
  • सेवा की शर्तें
  • आपके सुझाव
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2007 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित
कॉपीराइट / IP नीति