समाचार

वेणु ने एम्स का कामकाज संभाला

May 09, 03:22 pm
  Print

नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के निदेशक डा. पी वेणुगोपाल पांच महीने बाद शुक्रवार सुबह फिर अपने कार्यालय आए और विधिवत अपना कामकाज शुरू कर दिया।

सुप्रीमकोर्ट द्वारा एम्स संशोधन को निरस्त किए जाने के बाद डा. वेणुगोपाल फिर से एम्स के निदेशक पद पर बहाल हो गए हैं। डा. वेणुगोपाल आज सुबह साढे़ आठ बजे अपने कार्यालय आए और वहां के कर्मियों से बातचीत करने के बाद अपना कामकाज शुरू कर दिया। एम्स के सभी विभागों के डाक्टर आज सुबह ही अपने-अपने कार्यालय और विभाग पहुंच गए थे और कामकाज शुरू कर दिया था। सुप्रीमकोर्ट के फैसले के कारण डाक्टर भी इस संबंध में अधिक चर्चा नहीं कर रहे थे। एम्स के एक वरिष्ठ डाक्टर ने कहा कि इस विवाद के कारण एम्स में डाक्टर दो गुटों में विभाजित हो गए थे जिसका सबसे अधिक नुकसान रोगियों को हो रहा था। ओपीडी में आए रोगियों का भी कहना था कि अब स्थिति में सुधार आएगा।

  • निजता नीति
  • सेवा की शर्तें
  • आपके सुझाव
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2007 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित
कॉपीराइट / IP नीति