कश्मीरी विस्थापितों के लिए पैकेज तैयार

 
May 09, 10:59 pm

नई दिल्ली। केंद्र ने कश्मीरी विस्थापितों की वापसी और पुनर्वास के लिए 1618 करोड़ रुपये का पैकेज तैयार किया है। सुप्रीमकोर्ट को शुक्रवार को यह सूचना दी गई। महान्यायवादी जीई वाहनवती ने कहा कि इस पैकेज में आवास, नकदी सहायता, विद्यार्थियों के लिए वजीफा रोजगार और ऋणों पर ब्याज में छूट शामिल है। उन्होंने कहा कि पैकेज तैयार है जिसे सुप्रीमकोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा।

मुख्य न्यायाधीश केजी बालाकृष्णन की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने इस ब्यौरे के पेश होने के बाद केंद्र को कुछ और समय देने पर सहमति जताई ताकि वह केंद्र के मुआवजा पैकेज को रिकार्ड पर रख सकें। आल इंडिया कश्मीरी समाज ने 2006 में एक जनहित याचिका दायर कर जम्मू-कश्मीर में विस्थापितों की वापसी के लिए मुआवजा पैकेज की मांग की थी।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(1) वोट का औसत

average:5
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
    Add to My Yahoo! xml
  • अपराध
    Add to My Yahoo! xml
  • दुर्घटना
    Add to My Yahoo! xml
  • आतंकवाद
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2008 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित