आमिर के कुत्ते का नाम है शाहरूख

 
May 13, 09:38 pm

मुंबई। मैं समुद्र की सतह से 5000 फीट की ऊंचाई पर एक घाटी के किनारे पेड़ के नीचे बैठा अपनी मम्मी और जुनैद एवं इरा के साथ बोर्ड गेम खेल रहा हूं ़ ़ ़शाहरूख मेरा पांव चाट रहा है और मैं उसकी तरफ जब-तब बिस्किट फेंक देता हूं। अरे आप किसी निष्कर्ष पर पहुंचें, इसके पहले मैं बता दूं कि शाहरूख मेरे कुत्ते का नाम है, आमिर खान ने अपने ब्लॉग पर यह लिखा है।

उन्होंने आगे स्पष्ट किया है कि आप और किसी निष्कर्ष पर पहुंचें उसके पहले बता दूं कि शाहरूख मेरे बंगले के केयरटेकर के कुत्ते का नाम है। कुछ सालों पहले इस बंगले में शाहरूख शूटिंग कर रहे थे और केयरटेकर उसी दिन पिल्ला खरीद कर ले आया था। उसने उत्साह में उसका नाम शाहरूख रख दिया और यह कुत्ता मुझे पंचगनी के बंगले के केयरटेकर के साथ मिला था। कैसा संयोग है कि मैंने जो बंगला खरीदा, वह शाहरूख नाम के कुत्ते के साथ मुझे मिला। मेरे कुछ दोस्त मानते हैं कि मैंने यह बंगला इसी वजह से खरीदा होगा, लेकिन मुझे लगता है कि वैसा करने के लिए मुझे शाहरूख का जबरदस्त फैन होना होगा। उन्होंने अपने प्रशंसकों से कहा कि आप गेस करें ़ ़ ़।

उल्लेखनीय है कि आमिर और शाहरूख के बीच नोक-झोंक चलती रहती है। जब शाहरूख ने कहा कि मैं ंिकंग हूं तो आमिर का जवाब था कि मैं इक्का हूं। इसी प्रकार आमिर खान ने पिछले दिनों कहा कि शाहरूख नंबर टू होने के लिए अभिशप्त हैं। इस पर शाहरूख खान कोई प्रतिक्रिया देना टाल गए और कहा कि मुझे उसमें भी खुशी होगी।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(19) वोट का औसत

average:3.789474
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
    Add to My Yahoo! xml
  • अपराध
    Add to My Yahoo! xml
  • दुर्घटना
    Add to My Yahoo! xml
  • आतंकवाद
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित