समाचार

मृणाल को लाइफटाइम एचीवमेंट अवार्ड

May 13, 10:27 pm
  Print

नई दिल्ली। प्रख्यात फिल्म निर्माता-निर्देशक मृणाल सेन को उनके 85वें जन्म दिन पर पुरस्कार के रूप में महत्वपूर्ण उपहार मिला है। उन्हें ओसियन्स लाइफ टाइम एचीवमेंट पुरस्कार के लिए चुना गया है। उन्हें यह पुरस्कार सिनेमा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया जा रहा है।

सेन ने भुवन सोम, एक दिन अचानक, एक दिन प्रतिदिन और मृगया जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। यह पुरस्कार ओसियन्स सिनेफैन फेस्टिवल आफ एशियन और अरब सिनेमा के दौरान दिया जाएगा। दो दिवसीय यह फेस्टिवल 10 से 12 जुलाई को आयोजित होगा। फेस्टिवल की संयुक्त निदेशक लतिका पडगांवकर ने बताया कि सेन के अलावा लेखक पेटे लाकाबा को भी इस पुरस्कार के लिए चुना गया है।

  • निजता नीति
  • सेवा की शर्तें
  • आपके सुझाव
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2007 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित
कॉपीराइट / IP नीति