आईआईएससी कलाम को मानद फेलोशिप देगा

 
May 16, 02:33 am

बेंगलूर। इंडियन इंस्टीट्यूट आफ साइंस (आईआईएससी) ने अपने 100 वर्ष पूरे होने के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम सहित चार प्रख्यात लोगों को मानद फेलोशिप देने का फैसला किया है।

कलाम के अलावा टाटा समूह के अध्यक्ष रतन टाटा, हरित क्रांति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले एमएस स्वामीनाथन और अंतरिक्ष विज्ञानी आर नरसिम्हा को भी इस सम्मान के लिए चुना गया है। आईआईएससी अपने 100 साल के दौरान 25 प्रख्यात हस्तियों को मानद फेलोशिप दे चुका है। इनमें प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू, सर एम विश्वेसरैया, सर सीवी रमन और आईआईएससी के संस्थापक जेआरडी टाटा शामिल हैं।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(3) वोट का औसत

average:3.666666
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
    Add to My Yahoo! xml
  • अपराध
    Add to My Yahoo! xml
  • दुर्घटना
    Add to My Yahoo! xml
  • आतंकवाद
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2008 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित