समाचार

नेपालियों के लिए घर पैसा भेजना आसान

May 17, 12:28 am
  Print

नई दिल्ली [जागरण ब्यूरो]। भारत में रहकर अपने परिवार की जीविका चलाने वाले नेपाली मूल के लाखों नागरिकों पर भारतीय रिजर्व बैंक [आरबीआई] की नजरें इनायत हो गई हैं। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक की पहल पर मुहर लगाते हुए आरबीआई ने इसके लिए नेशनल इलेक्ट्रानिक फंड ट्रांसफर की व्यवस्था की है। इसके जरिए भारत में रह रहे नेपाली अपने परिजनों को 50 हजार रुपये तक की राशि आसानी से भेज सकेंगे।

देश भर में फैली विभिन्न बैंकों की 44 हजार शाखाओं से नेपाल में धन ट्रांसफर किया जा सकेगा। बैंकों को यह सुंिवधा मुहैया कराने के लिए आरबीआई ने दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। अभी तक ऐसी व्यवस्था न होने से नेपाली लोगों को अपनी कमाई घर तक पहुंचाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।

  • निजता नीति
  • सेवा की शर्तें
  • आपके सुझाव
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2007 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित
कॉपीराइट / IP नीति