नई दिल्ली। सूडान के दक्षिणी खोरदोफान तेल क्षेत्र से अपहृत इंडियन आयल कंपनी के चार भारतीय कर्मचारियों की रिहाई रविवार तक हो सकती है। अधिकारियों ने शुक्रवार रात यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि अपहृत भारतीयों की सुरक्षित रिहाई के लिए बातचीत में काफी प्रगति हुई है। अधिकारियों को उम्मीद है कि एक-दो दिन में उन्हें मुक्त करा लिया जाएगा। अपहृत पी के अभिलाष, मुहम्मद असीब शेख, बिप्लव विश्वास और सुरजीत सिंह हेगलिग में स्थित एक निजी तेल कंपनी पेट्रो एनर्जी कांट्रैक्टिंग सर्विसेज के कर्मचारी थे। उन्होंने बताया कि अपहरण के तुरंत बाद अपहर्ताओं की पहचान कर ली गई थी। इसके साथ ही उनसे बातचीत भी शुरू कर दी गई थी।