समाचार

95 वर्ष के हुए ज्योति बसु

Jul 08, 06:14 pm
  Print

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में वाम मोर्चे की सरकार को लगातार आठवीं बार देखने की इच्छा रखने वाले ज्योति बसु मंगलवार को 95 वर्ष के हो गए।

साल्ट लेक के उनके आवास पर काफी संख्या में आए प्रशंसकों से बसु ने कहा, मुझे नहीं मालूम कि अब मैं कितने वर्षो तक जीवित रहूंगा, लेकिन मेरी इच्छा है कि वाम मोर्चे की सरकार को एक और मौका मिले। कई लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री को उपहार दिया। परिवहन मंत्री सुभाष चक्रवर्ती ने बसु पर एक वेबसाइट का उद्घाटन भी किया। बाद में बसु ने पाथेर पांचाली नामक सामाजिक संस्था के लिए एक वेबसाइट का उद्घाटन किया जो प्रति वर्ष उनका जन्मदिवस मनाता है।

परिवहन मंत्री की पत्नी रामोला चक्रवर्ती ने पाथेर पांचाली की ओर से बसु को दस लाख रुपये का चेक उपहारस्वरूप दिया, जिसे उन्होंने सीपीएम के राज्य सचिव विमान बोस को पार्टी फंड के रूप में दान में दे दिया।

राज्यपाल गोपाल कृष्ण गांधी और उनकी पत्नी ने बसु से मुलाकात की। उनके सम्मान में एक चीनी सांस्कृतिक दल ने ड्रैगन नृत्य प्रस्तुत किया। इस अवसर पर रवींद्र संगीत की विशारद सुचित्रा मित्रा, फुटबाल खिलाड़ी सैलेन मन्ना, मत्स्य मंत्री किरोनमोय नंदा और मेयर बिकास रंजन भट्टाचार्य उपस्थित थे।

  • निजता नीति
  • सेवा की शर्तें
  • आपके सुझाव
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2007 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित
कॉपीराइट / IP नीति