शिलांग। प्रसिद्ध जादूगर जूनियर पी सी सरकार कोलकाता में इस साल दुनिया का पहला जादू विश्वविद्यालय स्थापित करेंगे।
सरकार ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा कि विश्वविद्यालय का पहला सत्र इस साल नवंबर में शुरू होगा। इसके लिए करीब एक दर्जन स्नातक छात्रों का छंटाई के बाद चयन किया गया है। उन्होंने कहा कि पाठ्यक्रम को मनोविज्ञान, अभिनय यांत्रिकी एवं प्रकाश व्यवस्था जैसी शाखाओं में बांटा गया है। विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों को संकाय के तौर पर लिया गया है। छात्रों को स्नातकोत्तर की डिग्री दी जाएगी। इसे मास्टर्स आफ इल्यूजन कहा जाएगा।