हवाई यात्रा के दौरान महिला पर हमला

 
Jul 24, 10:07 pm

नई दिल्ली। एयर इंडिया के यात्रियों को अक्सर अपनी यात्रा के दौरान कई बार बड़े खराब अनुभव होते हैं। लेकिन, बृहस्पतिवार को न्यूयार्क-दिल्ली फ्लाइट संख्या ए-112 के यात्रियों को जिस यंत्रणा से गुजरना पड़ा, उसकी मिसाल तो जल्दी नहीं मिलने वाली।

अपना खराब अनुभव इस फ्लाइट के ही एक यात्री ने सुनाया। उनके अनुसार जहाज अभी न्यूयार्क से उड़ा ही था कि कुछ देर बाद हंगामा शुरू हो गया। हुआ यह कि शराब सर्व करने को लेकर फ्लाइट क्रू और एक यात्री में विवाद हो गया। धीरे-धीरे विवाद बहुत बढ़ गया और उंक्त यात्री ने दूसरे यात्रियों के साथ भी अभद्रता शुरू कर दी। यह यात्री उड्डयन मंत्रालय का अधिकारी बताया जाता है। यात्रियों ने विरोध किया तो उसने शराब की बोतल एक महिला के सिर पर दे मारी। बोतल की चोट से महिला के सिर से खून बहने लगा। इससे दूसरे यात्री भी भड़क उठे। हालांकि तब तक करीब दो घंटे की उड़ान हो चुकी थी, लेकिन महिला के इलाज के लिए जहाज को वापस न्यूयार्क लौटना पड़ा। वहां उक्त यात्री और महिला को हवाई अड्डा प्रशासन के हवाले किया गया है।

इस घटना के संबंध में एयर इंडिया के अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की गई परंतु वे उपलब्ध नहीं हो सके।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(12) वोट का औसत

average:4.333334
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
    Add to My Yahoo! xml
  • अपराध
    Add to My Yahoo! xml
  • दुर्घटना
    Add to My Yahoo! xml
  • आतंकवाद
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2008 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित