समाचार

करुणानिधि को पेरियार पुरस्कार

Aug 20, 04:06 pm
  Print

चेन्नई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एवं द्रविड मुनेत्र कषगम [द्रमुक] के अध्यक्ष एम करुणानिधि को पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय सी एन अन्नादुरई की 100वीं जयंती पर 21 सितंबर को पेरियार पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

द्रमुक महासचिव के अनबझगान ने बताया कि 21 सितंबर को त्रिची में पार्टी के सम्मेलन में ही श्री करुणानिधि के पुत्र और स्थानीय प्रशासन मंत्री एम के स्टालिन को कलैगनार पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। यह पुरस्कार करुणानिधि के नाम पर शुरू किया गया था।

अन्ना पुरस्कार पार्टी के कोषाध्यक्ष और विद्युत मंत्री आर्कट एन वीरासामी को तथा पावेंधर भरतिदसर पुरस्कार वरिष्ठ पार्टी नेता और लोकनिर्माण मंत्री दुरैमुरुगन को दिया जाएगा। पेरियार,् कर्लेगनार और अन्ना पुरस्कार 1985 में पार्टी के स्थापना के समय से ही दिये जा रहे हैं।

  • निजता नीति
  • सेवा की शर्तें
  • आपके सुझाव
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2007 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित
कॉपीराइट / IP नीति