समाचार

आरुषि कांड: आईजी की बहाली से रेणुका खफा

Aug 21, 05:48 pm
  Print

नई दिल्ली। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री रेणुका चौधरी ने आरुषि हत्याकांड मामले में लापरवाही बरतने और आरुषि के चरित्र पर मामले की जांच किए बिना कथित टिप्पणी करने के आरोप में हटाए गए मेरठ मंडल के पुलिस महानिरीक्षक गुरदर्शन सिंह को फिर से उनके पद पर बहाल किए जाने को अफसोसनाक बताया।

रेणुका चौधरी ने बुधवार को संवाददाताओं के प्रश्नों का उत्तार देते हुए कहा कि आरुषि हत्याकांड में लापरवाही और उसके चरित्र पर बिना मामले की जांच के कथित टिप्पणी करने के आरोप में हटाए गए मेरठ मंडल के पुलिस महानिरीक्षक गुरदर्शन सिंह को फिर से उनके पद पर बहाल करना बेहद अफसोसनाक है। गुरदर्शन सिंह ने कल मेरठ मंडल के पुलिस महानिरीक्षक पद का कार्यभार संभाल लिया। चौधरी ने कहा कि अभी इस मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो कर रहा है और उसकी रिपोर्ट आए बिना ही हटाए गए पुलिस अधिकारी को फिर से उसके पद पर बहाल करना सरासर अनुचित है और इस कदम की निंदा की जानी चाहिए।

  • निजता नीति
  • सेवा की शर्तें
  • आपके सुझाव
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2007 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित
कॉपीराइट / IP नीति