विटामिन सी की जरूरत पूरी करता है नींबू

 
Aug 28, 11:56 am

नई दिल्ली। निवेश के क्षेत्र में लेमन शब्द का इस्तेमाल ऐसी संपत्तियों के लिए किया जाता है जिनका प्रदर्शन बेहद खराब होता है और जहां से फायदे की उम्मीद नहीं होती लेकिन इसके ठीक उल्टे स्वास्थ्य के मामले में नींबू अपनी खूबियों के लिए ही जाना जाता है।

विटामिन सी से भरपूर और पोटेशियम की कुछ मात्रा के कारण यह शरीर के लिए एंटी आक्सीडेंट की तरह काम करता है। एक नींबू का रस पूरे दिन की विटामिन सी की जरूरत पूरी करता है। इसके रस की पसंद और गुणों की अहमियत कायम रखने के लिए अगस्त का एक दिन इस फल के नाम किया गया है। इसके सेवन को बढ़ावा देने के लिए 29 अगस्त को लेमन जूस डे मनाया जाता है।

नींबू का रस कब से प्रचलन में है इसके निश्चित प्रमाण नहीं हैं लेकिन यूरोप और अरब में लिखे गए 10वीं शताब्दी के साहित्य में इसका उल्लेख मिलता है। नींबू मुस्लिम राजाओं के बागों में एक शाही फल माना जाता था और इसका रस भी एक शाही पेय था। कहा जाता है कि भारत में पहली बार असम में नींबू की पैदावार हुई।

एक पूर्ण विकसित नींबू से 0.03 लीटर तक रस निकाला जा सकता है। एक सामान्य व्यक्ति के लिए प्रतिदिन इतनी मात्रा में नींबू के रस का सेवन पर्याप्त होता है। यह शरीर में विटामिन सी की जरूरत पूरी कर देता है। फोर्टिस अस्पताल की मुख्य चिकित्सकीय पोषक आहार विशेषज्ञ साक्षी चावला बताती हैं कि किसी भी दूसरे फल के मुकाबले में नींबू में विटामिन सी की मात्रा ज्यादा होती है। यह एंटी आक्सीडेंट की तरह काम करता है और कोलेस्ट्रोल कम करता है। नींबू के नियमित सेवन से निश्चित तौर पर रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि इसमें मौजूद विटामिन सी और पोटेशियम घुलनशील होते हैं यानी अगर ज्यादा मात्रा में भी इसका सेवन हो तब भी यह शरीर में जमा नहीं होते। रक्ताल्पता से पीडि़त मरीज अगर नींबू का रस लेते हैं तो लौह तत्व सोखने की उनके शरीर की क्षमता बढ़ जाती है। वह कहती हैं कि नींबू के रस के फायदों का प्रत्यक्ष उदाहरण जुकाम और खांसी से पीडि़त रहने वालों में देखने को मिलता है। नींबू के जरिए पर्याप्त विटामिन सी लेने वाले लोग जुकाम से दूर रहते हैं।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(31) वोट का औसत

average:4.903228
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
    Add to My Yahoo! xml
  • अपराध
    Add to My Yahoo! xml
  • दुर्घटना
    Add to My Yahoo! xml
  • आतंकवाद
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2008 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित