नई दिल्ली। देश की राजधानी से लापता 26 हजार से भी ज्यादा लोगों का अब तक अता पता नहीं है जबकि महानगर से चुराए गए एक लाख 26 हजार से ज्यादा वाहन और करीब 30 हजार मोबाइल फोन अब भी चोरों के हाथों में हैं।
महानगर से गायब कुल 26,052 लोगों में से सबसे ज्यादा 4,777 लोग उत्तर पूर्व दिल्ली से हैं। इसके बाद दक्षिण दिल्ली से 4,457 लोग गायब हैं। दिल्ली पुलिस के आंकड़ों के अनुसार दक्षिण पश्चिम दिल्ली से 3,314 लोग लापता हैं जबकि पश्चिम दिल्ली में यह आंकड़ा 3,302 और बाहरी दिल्ली में 2,916 है। पूर्वी दिल्ली में 2,763 लोगों का कोई पता नहीं है जबकि नई दिल्ली से 2,237, उत्तर पश्चिम दिल्ली से 2,237, मध्य दिल्ली से 890 और उत्तरी दिल्ली से 888 लोगों के बारे में अब भी पता लगाया जाना बाकी है। लगता है कि वाहन चोरों का पसंदीदा जगह दक्षिण दिल्ली है। यहां सबसे ज्यादा 29,307 वाहनों की चोरी हुई है।
अन्य जिलों में आंकड़े इस प्रकार हैं उत्तर पश्चिम दिल्ली में 19,896, पश्चिम दिल्ली में 19,886, पूर्वी दिल्ली में 13,563, दक्षिण पश्चिम दिल्ली में 12,401, उत्तर पूर्व में 8,949, मध्य में 7,566, उत्तर में 5,721, नई दिल्ली में 5,507 और बाहरी दिल्ली में 2,225 वाहन चोरी हुए हैं। पुलिस ने शहर से 24,924 वाहन भी जब्त किए हैं जिस पर किसी ने दावा नहीं किया। वाहन जब्ती में पश्चिमी दिल्ली शीर्ष पर है। यहां 5,633 वाहन जब्त किए गए। उत्तर पूर्व दिल्ली से 4,034 उत्तरी दिल्ली से 2,537 और दक्षिण दिल्ली से 2,512 वाहन जब्त किए गए।
आंकड़ों के अनुसार दिल्ली पुलिस ने मई 2007 तक मोबाइल गुम होने के 30,401 मामले दर्ज किए। सबसे ज्यादा उत्तर दिल्ली में 5,687 मोबाइल गुम हुए। इसके बाद उत्तर पश्चिम दिल्ली में 3,752 पश्चिम दिल्ली में 3,624 और उत्तर पूर्व में 3,262 मोबाइल गुम हुए।
पूर्वी दिल्ली में 3100 ऐसे मामले सामने आए जबकि मध्य दिल्ली में 3 097 मामले दर्ज हुए।