बिहार का शोक कही जाती है कोसी

 
Aug 29, 05:58 pm

नई दिल्ली। बिहार के उत्तर-पूर्वी इलाके में आई प्रलयंकारी बाढ़ से हर किसी की जिज्ञासा उस कोसी नदी के बारे में जानकारी प्राप्त करने की हो गई है, जो इस इलाके में कहर बरपा रही है। 'बिहार का शोक' कहे जाने वाली अत्यंत प्राचीन नदी कोसी के साथ कई दंतकथाएं जुड़ी है।

हिमालय से निकलने वाली कोसी नदी नेपाल से बिहार में प्रवेश करती है। यह नई भारत और नेपाल के बीच बहने वाली गंगा की सबसे बड़ी सहायक नदियों में से एक मानी जाती है। यह भारत में उत्तरी बिहार से प्रवेश करते हुए 92 सौ किलोमीटर का मार्ग तय करती है। अंत में यह नदी गंगा से मिलकर बंगाल की खाड़ी में मिल जाती है। इस नदी के साथ जहां कई कहानियां जुड़ी हुई है, वहीं यह अपने साथ भारी मात्रा में बालू भी लाती है, जो बिहार के उत्तरी इलाकों के किसानों के लिए एक बड़ी समस्या है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार कोसी का संबंध महर्षि विश्वामित्र से है। महाभारत में इसे 'कोशिकी' कहा गया है।

इस नदी को 'सप्तकोसी' भी कहा जाता है। हिमालय से निकलने वाली कोसी के साथ सात नदियों का संगम होता है, जिसे सन कोसी, तमा कोसी, दूध कोसी, इंद्रावती, लिखू, अरुण और तमार शामिल है। इन सभी के संगम से ही इसका नाम 'सप्तकोसी' पड़ा है। कोसी नदी दिशा बदलने में माहिर है। पिछले दो सौ वर्षो में कोसी ने पूर्व से पश्चिम की ओर 120 किलोमीटर का मार्ग बदला है। कोसी के मार्ग बदलने से कई नए इलाके प्रत्येक वर्ष इसकी चपेट में आ जाते है। बिहार के पूर्णिया, अररिया, मधेपुरा, सहरसा, कटिहार जिलों में कोसी की ढेर सारी शाखाएं है। कोसी बिहार में महानंदा और गंगा में मिलती है। इन बड़ी नदियों में मिलने से विभिन्न क्षेत्रों में पानी का दबाव और भी बढ़ जाता है।

बिहार और नेपाल में 'कोसी बेल्ट' शब्द काफी लोकप्रिय है। इसका अर्थ उन इलाकों से है, जहां कोसी का प्रवेश है। नेपाल में 'कोसी बेल्ट' में बिराटनगर आता है। वहीं बिहार में पूर्णिया और कटिहार जिला को कोसी बेल्ट कहते है। कोसी भले ही बिहार और नेपाल के तराई इलाके में हर वर्ष प्रलय रूपी बाढ़ लाती हो, लेकिन बिहार के मिथिलांचल इलाके में इस नदी के साथ ढेर सारी लोक कथाएं और गीत जुडे़ हैं।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(8) वोट का औसत

average:4.25
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
    Add to My Yahoo! xml
  • अपराध
    Add to My Yahoo! xml
  • दुर्घटना
    Add to My Yahoo! xml
  • आतंकवाद
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2008 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित