बाढ़ पीडि़तों को मदद देगा अमेरिका

 
Aug 29, 06:59 pm

नई दिल्ली। भारत में अमेरिका के राजदूत डेविड सी मल्फोर्ड ने बिहार में बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए प्रधानमं त्री राष्ट्रीय राहत कोष और कैथोलिक राहत सेवा के लिए अमेरिका की ओर 40 लाख रुपये देने की घोषणा की है।

अमेरिकी जनता की ओर से मल्फोर्ड ने आपदा में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने आवश्यकता के अनुरूप और अधिक सहायता प्रदान करने के लिए अपनी सरकार की इच्छा जताई है। उन्होंने कहा कि इस समय बिहार को मदद की अतिआवश्यकता है। इस काम में हर किसी को बढ़-चढ़कर आगे आना चाहिए।

इस बीच ब्रिटेन ने भी बाढ़ राहत कार्यो के लिए डेढ़ लाख पौंड [करीब एक करोड़ 27 लाख रुपये] देने की घोषणा की है। ब्रिटिश उच्चायोग के अनुसार इस धनराशि से 20 राहत शिविरों में स्वच्छ पेयजल, आश्रय और सफाई व्यवस्था मुहैया कराई जाएगी।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(5) वोट का औसत

average:5
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
    Add to My Yahoo! xml
  • अपराध
    Add to My Yahoo! xml
  • दुर्घटना
    Add to My Yahoo! xml
  • आतंकवाद
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2008 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित