कोलकाता। माकपा के वरिष्ठ नेता तथा पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री ज्योति बसु को चिकित्सा जांच के लिए रविवार को कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा।
गौरतलब है कि बसु अपने आवास पर शौचालय में गिरने के कारण घायल हो गए थे। जब उनके निजी सचिव ज्वा कृष्णा घोष से पूछा गया कि क्या बसु की सर्जरी भी होगी तो उन्होंने कहा कि पहले डाक्टरों को जांच करने और आगे इलाज की प्रक्रिया तय करने दीजिए। इससे पहले भी शनिवार को उनकी चिकित्सा जांच की गई थी। बसु शुक्रवार को शौचालय में गिर गए थे।
घोष ने कहा कि बसु की हाल स्थिर है और चिंता की कोई बात नहीं है। प्रदेश के मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य ने बसु से मुलाकात की और उनका हालचाल लिया।