बिहार बाढ़: लूटपाट रोकने के लिए सुरक्षा बल तैनात

 
Sep 07, 02:30 pm

पटना। बिहार में बाढ़ग्रस्त इलाकों के घरों में लूटपाट व डकैती की घटनाओं को देखते हुए सरकार ने प्रभावित स्थानों पर सैकड़ों सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की है।

राज्य सरकार ने कोसी नदी की बाढ़ से परेशान लोगों के घरों की सुरक्षा के लिए बिहार पुलिस, विशेष सहायक पुलिस और होम गा‌र्ड्स के करीब 3,500 सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की है। इसके अतिरिक्त सेना के इतने ही जवान और 'नेशनल डिजास्टर रेस्पांस फोर्स' के 650 सुरक्षाकर्मी राहत और बचाव कार्यो में लगे हुए है। राज्य गृह विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि सरकार ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों और उनकी संपत्तियों की देखभाल के लिए सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी बाढ़ प्रभावित इलाकों में लूट या चोरी करते पकड़े जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है। उल्लेखनीय है कि मधेपुरा, सुपौल, सहरसा, अररिया और पुर्णिया जिलों में लोगों ने चोरी और लूट की सैकड़ों शिकायतें दर्ज कराई है। इन क्षत्रों में बाढ़ के दौरान 22 जाने गई और 27 लाख लोग प्रभावित हुए।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(0) वोट का औसत

average:0
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
    Add to My Yahoo! xml
  • अपराध
    Add to My Yahoo! xml
  • दुर्घटना
    Add to My Yahoo! xml
  • आतंकवाद
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2008 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित