समाचार

उद्धव से मिले प्रमोद महाजन के भाई

Oct 06, 10:46 pm
  Print

मुंबई। दिवंगत भाजपा नेता प्रमोद महाजन के भाई और मनसे नेता प्रकाश महाजन ने सोमवार को शिवसेना के कार्यकारी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे से मुलाकात की। अटकलें हैं कि वह भगवा दल में शामिल हो सकते हैं।

प्रकाश महाजन ने बताया कि शिवसेना में शामिल होने की उनकी कोई योजना नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं मनसे नहीं छोड़ रहा हूं। पार्टी सूत्रों ने बताया कि दोनों नेताओं ने ठाकरे निवास मातोश्री में मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक मुलाकात के दौरान बाल ठाकरे भी मौजूद थे लेकिन प्रकाश ने इस बात से इंकार कर दिया। प्रकाश ने कहा कि उद्धव के साथ कोई राजनीतिक विचार-विमर्श नहीं हुआ। सूत्रों का कहना है कि सेना प्रवक्ता नीलम गोरहे मुलाकात के दौरान मौजूद थीं जो पिछले कुछ दिनों से महाजन के संपर्क में रही हैं।

  • निजता नीति
  • सेवा की शर्तें
  • आपके सुझाव
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2007 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित
कॉपीराइट / IP नीति