राष्ट्रपति को ईमेल भेजने वाला हिरासत में

 
Oct 15, 10:22 pm

नई दिल्ली। तमिलनाडु पुलिस ने तीन दिन पहले राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को धमकी भरा ई-मेल भेजने के सिलसिले में बुधवार को एक कम्प्यूटर तकनीशियन को हिरासत में ले लिया।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि चेन्नई पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने दर्जनों इंटरनेट प्रोटोकाल और पतों की जांच पड़ताल के बाद दो लोगों की पहचान की और इनसे सघन पूछताछ की गई। सूत्रों ने बताया कि एक व्यक्ति की पहचान रामाइना के रूप की गई है जो एक कम्प्यूटर प्रोग्रामर है। इसे बाद में हिरासत में ले लिया गया।

धमकी भरा ईमेल राष्ट्रपति के आधिकारिक वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब् ल्यू.प्रेसिडेंटआफइंडिया.जीओवी.इन पर भेजा गया था। ई-मेल ब्लैक.मोनोलिथएैटदीरेटआफजीमेल.काम से भेजा गया था और राष्ट्रपति को गंभीर नतीजा भुगतने की धमकी दी गई थी।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(10) वोट का औसत

average:4.5
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
    Add to My Yahoo! xml
  • अपराध
    Add to My Yahoo! xml
  • दुर्घटना
    Add to My Yahoo! xml
  • आतंकवाद
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2008 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित