समाचार

छत्तीसगढ़ व मप्र का दौरा करेगा चुनाव आयोग

Oct 21, 09:12 pm
  Print

नई दिल्ली। चुनाव आयोग बृहस्पतिवार से मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ का दौरा करेगा। दो दिवसीय दौरे में आयोग दोनों राज्यों में विधानसभा चुनावों की तैयारियों और सुरक्षा के इंतजामों का जायजा लेगा।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त एन गोपालस्वामी की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय आयोग 23 अक्टूबर को मध्यप्रदेश की और 24 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ की यात्रा करेगा। आयोग दोनों राज्यों में खासतौर पर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लेगा। मध्यप्रदेश में विधानसभा की 230 सीटों के लिए 25 नवंबर को मतदान होना है। नक्सल प्रभावित छत्तीसगढ़ में दो चरणों में 14 और 20 नवंबर को मतदान होगा।

  • निजता नीति
  • सेवा की शर्तें
  • आपके सुझाव
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2007 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित
कॉपीराइट / IP नीति