क्लास के बाद अध्यापक ले सकते हैं झपकी

 
Nov 21, 02:43 am

नई दिल्ली। अब कोई भी शिक्षक कक्षा में पढ़ाने के बाद चाहे तो स्टाफ रूम में झपकियां ले सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम फैसले में कहा है कि कक्षाएं लेने के बाद किसी शिक्षक का स्टाफ रूम में सोना गलत नहीं है। अदालत ने कक्षा के बाद स्टाफ रूम में सोने के चलते अपनी नौकरी गंवाने वाले शिक्षक की बहाली का आदेश सुनाया है।

जस्टिस बी. एन. अग्रवाल और जस्टिस जी. एस. सिंघवी की खंडपीठ ने मद्रास हाईकोर्ट और निचली अदालत के उस फैसले पर हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया, जिसमें शिक्षक की बर्खास्तगी को गैरकानूनी करार दिया गया था।

गौरतलब है कि अक्टूबर 2001 में सेंट जोसफ एंग्लो-इंडियन संस्थान के शिक्षक ए. जानसन को स्टाफ रूम में सोने के कारण नौकरी से निकाल दिया गया था। जानसन ने स्कूल प्रशासन के इस फैसले को निचली अदालत में चुनौती दी थी। अदालत ने उनके निलंबन को अवैध करार देते हुए उनकी बहाली का आदेश दिया था। स्कूल प्रशासन ने इस फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी, जहां भी उसे निराशा हाथ लगी।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(17) वोट का औसत

average:4.941176
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
    Add to My Yahoo! xml
  • अपराध
    Add to My Yahoo! xml
  • दुर्घटना
    Add to My Yahoo! xml
  • आतंकवाद
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2008 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित