समाचार

चीन की महिला है कन्हैया की गोपी!

Nov 21, 03:23 pm
  Print

कोलकाता। चीन की 54 वर्षीय वेन कुनरांग भगवान कृष्ण की कुछ इस कदर दीवानगी है कि उनको किसी और बात की सुध ही नहीं रहती। कन्हैया की इस चीनी 'गोपी' के पास कृष्ण की तकरीबन 20,000 प्रतिमाएं है।

कुनरांग पूर्वी कोलकाता के चाइना टाउन इलाके में एक रेस्तरां चलाती है। वह वर्ष 1974 से कृष्ण की प्रतिमाओं को एकत्र कर रही हैं। भारत की सरजमीं से उनका रिश्ता पांच पीढि़यों का है। कुनरांग ने कहा कि मेरे 20 वें जन्मदिन पर मेरी एक बंगाली मित्र ने कृष्ण की प्रतिमा उपहार में दी थी। जब मैंने उस प्रतिमा की आंखों में देखा तो मुझे गहरा जुड़ाव नजर आया। मुझे लगा कि मैं कृष्ण के लिए ही पैदा हुई हूं। उसी समय से मुझे कृष्ण के प्रति लगाव बढ़ गया।

वह कहती हैं कि कृष्ण के लिए मेरा प्रेम राधा और मीरा की ही तरह है। वह रोज भगवद गीता का पाठ करती है और कृष्ण की पूजा करती है। कुनरांग के मुताबिक, 'मैंने कृष्ण की प्रतिमाओं को दिल्ली, मुंबई, बेंगलूर, हैदराबाद, मथुरा, वृंदावन और चेन्नई के अलावा तिब्बत, नेपाल, चीन, आस्ट्रेलिया, अमेरिका, जापान, कोस्टा रिका और स्पेन से इकट्ठा किया है।'

गौरतलब है कि कुनरांग को जब भी कृष्ण की प्रतिमा लेनी होती है तो वह फुटपाथ की दुकान से लेकर शापिंग माल्स तक के चक्कर लगाती है।

  • निजता नीति
  • सेवा की शर्तें
  • आपके सुझाव
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2007 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित
कॉपीराइट / IP नीति