समाचार

50 दिन बाद आजाद हुई मासूम कंधाई

Nov 21, 05:58 pm
  Print

भुवनेश्वर। उड़ीसा में चार वर्षीय बच्ची कंधाई साहू का कोई कसूर नहीं था लेकिन फिर भी उसे 50 दिन तक जेल में रहना पड़ा।

पुलिस द्वारा मजबूरन जेल में रखी गई नन्ही कंधाई को शुक्रवार को आजादी नसीब हुई। दरअसल राज्य के केंद्रपाड़ा जिले के पत्तामुंदई स्थित जेल में कंधाई को उसके पिता त्रिलोचन, दादा हलधर और दादी सावित्री के साथ विगत एक अक्टूबर को रखा गया था। उसके पिता और दादा पर उसकी मां की हत्या का आरोप है। कंधाई की मां सुलोचना की 29 सितंबर को जलकर मौत हो गई थी। पुलिस ने जब उसके पिता, दादा और दादी को गिरफ्तार किया तो वह घर में अकेली बच गई। मजबूरन पुलिस को उसे भी जेल ले जाना पड़ा। जेल अधिकारी चिन्मय पात्रा ने बताया कि जेल में कंधाई अपना ज्यादातर वक्त अपनी दादी के साथ बिताती थी।' अब जेल से मुक्त कर देने के बाद अदालत के आदेश के मुताबिक कंधाई को उसकी नानी के हवाले कर दिया गया है।

  • निजता नीति
  • सेवा की शर्तें
  • आपके सुझाव
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2007 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित
कॉपीराइट / IP नीति