समाचार

अलगाववादियों का हिंसक प्रदर्शन, 35 घायल

Nov 21, 10:13 pm
  Print

श्रीनगर [जागरण ब्यूरो]। जिसकी आशंका थी, वही हुआ। शुक्रवार दोपहर बाद घाटी के विभिन्न कस्बों में निषेधाज्ञा के बावजूद अलगाववादियों ने चुनाव विरोधी प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी हिंसा पर उतर आए तो पुलिस को लाठियों, आंसू गैस व हवाई फायरिंग का सहारा लेना पड़ा। इसमें एक पुलिसकर्मी समेत 35 लोग जख्मी हो गए।

हुर्रियत कांफ्रेंस और अन्य अलगाववादी संगठनों की साझा समन्वय समिति ने लोगों से जुमे की नमाज पर जामिया मस्जिद में एकत्रित होने के लिए कहा था। नमाज के बाद प्रदर्शनकारी सड़कों पर आ गए। हिंसा की शुरुआत गांदरबल कस्बे से हुई। यहां 23 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान होने जा रहा है। गांदरबल में हुर्रियत समर्थक चुनाव के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। सुरक्षाकर्मियों पर पथराव किया। प्रदर्शनकारियों ने गांदरबल से नेशनल डेमोक्रेटिक फोरम के उम्मीदवार फारूक अहमद डार के काफिले पर पथराव किया। डार के अंगरक्षक ने हवा में गोली चला दी। इससे हालात और ज्यादा बिगड़ गए। यहां 15 लोग जख्मी हुए। अनंतनाग कस्बे में भी चुनाव बहिष्कार की नारेबाजी करते हुए लोगों ने जुलूस निकाला। यहां हिंसक झड़पों में दस लोग जख्मी हो गए। श्रीनगर के सैदाकदल और सफाकदल इलाकों में भी हिंसक प्रदर्शन हुए। यहां पांच लोग जख्मी हो गए।

  • निजता नीति
  • सेवा की शर्तें
  • आपके सुझाव
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2007 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित
कॉपीराइट / IP नीति