बर्ड फ्लू: असम के दो जिलों में अलर्ट

 
Dec 02, 05:54 pm

रांगिया [असम]। असम के दो जिलों कामरूप [महानगर] और कामरूप [ग्रामीण] में बर्ड फ्लू के कारण नए क्षेत्रों में 100 से अधिक कुक्कुटों की मौत को देखते हुए दोनों जिलों में अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बोंगरा और काचुमारा से कुक्कुटों के मरने की सूचना मिली है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने अंडों की खरीद और बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है।

कामंप [ग्रामीण] के उपायुक्त आर एन जैन ने बताया कि कल बोंगरा और काचुमारा क्षेत्र में सौ से अधिक पक्षियों की मौत हो गई। इन पक्षियों का नमूना संग्रहित करके पुणे और भोपाल की प्रयोगशालाओं में भेजा गया है।

एहतियात के तौर पर सारपारा, रांगामति, बोंगरा और कचुनियापारा गांवों के नए क्षेत्रों में पक्षियों में बीमारी फैलने से बचाव के लिए अलर्ट घोषित कर दिया गया है।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(0) वोट का औसत

average:0
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
    Add to My Yahoo! xml
  • अपराध
    Add to My Yahoo! xml
  • दुर्घटना
    Add to My Yahoo! xml
  • आतंकवाद
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2008 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित