केंद्रीय मंत्री के खिलाफ रंगदारी का मुकदमा

 
Dec 09, 06:41 pm

अररिया [बिहार]। केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के नेता मोहम्मद तस्लीमुद्दीन के खिलाफ अररिया जिले के जोकिहाट थाना में दो करोड़ रुपये रंगदारी मांगने का एक मुकदमा दर्ज कराया गया है।

पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यहां बताया कि बीएस कंस्ट्रक्शन के अजय कुमार झा की ओर से जोकिहाट थाना में दर्ज कराई गई प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि तस्लीमुद्दीन समेत करीब छह लोगों ने कंपनी से अररिया-बहादुरगंज मुख्य सड़क के निर्माण के एवज में दो करोड़ रुपया रंगदारी देने की मांग की है। सूत्रों ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(12) वोट का औसत

average:4.5
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
    Add to My Yahoo! xml
  • अपराध
    Add to My Yahoo! xml
  • दुर्घटना
    Add to My Yahoo! xml
  • आतंकवाद
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2008 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित