
नई दिल्ली। मंगलवार सुबह थोड़ी गर्मी भरी होने के कारण दिल्लीवासियों को राहत मिली। लेकिन कोहरा परेशानी का सबब बना रहा।
न्यूनतम पारा 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। मौसम का सबसे कम न्यूनतम तापमान दो जनवरी को उस समय दर्ज किया गया था जब यह चार डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस था जबकि अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा और दृश्यता 50 मीटर से भी कम हो गई। इंदिरा गांधी हवाईअड्डे पर 15 अंतरराष्ट्रीय और घरेलू उड़ानों में विलंब हो गया जबकि 10 अन्य को रद्द कर दिया गया।
मौसम विभाग ने बताया कि सोमवार का न्यूनतम तापमान सात तथा अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।