समाचार

धुध की मार 40 ट्रेनों पर

Jan 06, 11:58 am
  Print

नई दिल्ली। घना कोहरा छाए रहने की वजह से लगातार नौवें दिन भी रेल सेवाओं पर बुरा असर पड़ा है और मंगलवार को दिल्ली आने वाली लगभग 40 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों की देरी से चल रही हैं।

रेलवे सूत्रों ने बताया कि सुबह के समय नई दिल्ली से देश के विभिन्न शहरों को जाने वाली बहुत सी ट्रेनों के प्रस्थान का कार्यक्रम भी कम दृश्यता के चलते दोबारा से निर्धारित करना पड़ा है।

देरी से चलने वाली ट्रेनों में पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, राजेंद्र नगर [पटना] नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस और काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस शामिल हैं। दिल्ली-हटिया स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस मंगलवार से इस महीने के अंत तक के लिए स्थगित कर दी गई है। इस अवधि के दौरान रद्द रहने वाली ट्रेनों की संख्या अब 14 तक पहुंच गई है।

  • निजता नीति
  • सेवा की शर्तें
  • आपके सुझाव
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2007 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित
कॉपीराइट / IP नीति