शाकाहार अपनाएं, बीमारी भगाएं

 
Jul 03, 06:49 pm

नई दिल्ली। कोई व्यक्ति किस तरह का [शाकाहारी या मांसाहारी] भोजन करना चाहता है, यह उसकी पसंद-नापसंद पर निर्भर करता है। लेकिन ताजा शोधों में मांसाहार के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर डालने की बात सामने आई है। विशेषज्ञों की राय में शाकाहार न केवल आपके मन-मस्तिष्क को दुरुस्त रखता है बल्कि कई बीमारियों से लड़ने में भी अहम भूंिमका निभाता है।

यही कारण है कि विदेशों में लोग मांसाहार छोड़कर तेजी से शाकाहार की तरफ आकर्षित हो रहे हैं।

फायदेमंद नहीं है मांसाहार

आहार विशेषज्ञ डा.अनिता सिंह के मुताबिक नियमित रूप से मांसाहार पाचन तंत्र से लेकर हृदय व यकृत [लिवर] की कार्यप्रणाली को प्रभावित करता है। रात में व्यक्ति को हल्का भोजन करना चाहिए। जबकि मांसाहार की प्रवृत्ति गरिष्ठ होती है। रात में इसका नियमित सेवन आपके हाजमे को बिगाड़ सकता है। यही नहीं मांसाहार से शरीर को जरूरी विटामिन, प्रोटीन और एंटी-आक्सीडेंट नहीं मिल पाते। इसका शरीर की प्रतिरोधक क्षमता पर भी दुष्प्रभाव पड़ता है।

दिल के लिए भी घातक

डाक्टर केदार नाथ शर्मा के मुताबिक अधिकांश लोग गोश्त को स्वादिष्ट बनाने के लिए तेल, मिर्च, मसाले आदि का जमकर इस्तेमाल करते हैं और देर तक पकाते हैं। इससे मीट का स्वाद तो बढ़ जाता है लेकिन यह कार्डियोवेस्कुलर [हृदय-धमनी] सिस्टम पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। मांसाहार रक्तचाप [ब्लड प्रेशर] बढ़ाने के साथ रक्तवाहिनियों में जम जाता है जिससे आगे जाकर हृदयरोगों का खतरा पैदा हो सकता है। हाल में हुए एक अध्ययन के मुताबिक मांसाहार का जरूरत से ज्यादा मात्रा में सेवन से पेट में अल्सर हो सकता है जो आगे जाकर कैंसर का रूप ले सकता है।

..तो शाकाहार ही बेहतर

आहार विशेषज्ञ डा. अंजुम कौसर के मुताबिक शाकाहार अपनाकर पेट की बीमारियों समेत हृदयरोगों व कैंसर से छुटकारा पाया जा सकता है।

शारीरिक स्वास्थ्य के अलावा मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी शाकाहार को जरूरी बताया गया है। भारतीय संस्कृति में भी 'जैसा खाएंगे अन्न, वैसा होगा मन', की बात कही गई है। पिछले दिनों अमेरिका के एक अंतरराष्ट्रीय शोध दल ने इस बात प्रमाणित कर दिया है कि कि मांसाहार का असर व्यक्ति की मनोदशा पर भी पड़ता है। मांसाहार के नियमित सेवन से युवाओं में धैर्य की कमी, मामूली बातों पर आपा खोने व दूसरों को नुकसान पहुंचाने की प्रवृत्ति बढ़ जाती है।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(16) वोट का औसत

average:4.3125
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
    Add to My Yahoo! xml
  • अपराध
    Add to My Yahoo! xml
  • दुर्घटना
    Add to My Yahoo! xml
  • आतंकवाद
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित