मैसूर में थमी नहीं हिंसा, तीन घायल

 
Jul 04, 02:35 am

मैसूर। मदरसे को कथित तौर पर अपवित्र करने को लेकर मैसूर में भड़की सांप्रदायिक हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही। शहर में छुरेबाजी की घटनाओं में बृहस्पतिवार रात तीन अन्य लोग घायल हो गए। हिंसाग्रस्त इलाकों में शुक्रवार को रैपिड एक्शन फोर्स [आरएएफ] ने फ्लैग मार्च किया।

पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार रात मोटरसाइकिल पर सवार तीन हथियारबंद लोग तीन राहगीरों को चाकू मारकर फरार हो गए। घायलों को शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हिंसा थामने के लिए सुरक्षाबलों ने शुक्रवार को उन क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया, जहां धारा 144 लागू है।

गौरतलब है कि मैसूर के उदयगिरी और उसके आसपास के क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को भड़की सांप्रदायिक हिंसा में एक बच्चे सहित तीन लोग मारे गए। यह हिंसा तब भड़की जब मदरसे को कथित तौर पर अपवित्र करने से नाराज एक समुदाय के लोगों ने काम पर जा रहे 47 वर्षीय मजदूर की हत्या कर दी।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(1) वोट का औसत

average:1
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
    Add to My Yahoo! xml
  • अपराध
    Add to My Yahoo! xml
  • दुर्घटना
    Add to My Yahoo! xml
  • आतंकवाद
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित