कांवड़ मेले के लिए स्पेशल रेलगाड़ियां

 
Jul 04, 02:35 am

हरिद्वार, जागरण संवाददाता। कांवड़ मेले के दौरान हरिद्वार से दिल्ली के बीच तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। ये ट्रेनें आठ से 23 जुलाई तक चलेंगी। ऋषिकेश से बांदीकुई के बीच चलने वाली ट्रेन में भी अतिरिक्त दो कोच लगाए जाएंगे।

कांवड़ मेले के मद्देनजर कांवड़ियों को सुविधा देने की दृष्टि से तीन जोड़ी कांवड़ स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। इसके तहत हरिद्वार से रात 1.40 बजे कांवड़ स्पेशल ट्रेन वाया टपरी, शामली होते हुए दिल्ली पहुंचेगी। यही ट्रेन थ्री एसडी के नाम से दिल्ली से शाम 6.05 बजे रवाना होकर रात एक बजे हरिद्वार पहुंचेगी। टू डीएनएस हरिद्वार से रात दो बजे वाया सहारनपुर होकर दिल्ली जाएगी। वन डीएनएस दिल्ली से शाम 6.15 बजे चलकर रात 1.40 बजे हरद्विार पहुंचेगी। टू डीएम हरिद्वार से एक बजे रात को रवाना होकर वाया टपरी, मुजफ्फरनगर होते हुए सुबह 8.30 बजे पर दिल्ली पहुंचेगी। वन डीएम दिल्ली से शाम 4.40 बजे रवाना होकर रात 12 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। इन सभी ट्रेनों में सामान्य श्रेणी के बारह से अधिक कोच होंगे।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(3) वोट का औसत

average:3.666666
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
    Add to My Yahoo! xml
  • अपराध
    Add to My Yahoo! xml
  • दुर्घटना
    Add to My Yahoo! xml
  • आतंकवाद
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित