सरबजीत की रिहाई को रामदेव से मिलेंगे परिजन

 
Jul 04, 11:25 pm

करनाल [जासं]। पाकिस्तान की जेल में बंद सरबजीत के परिजन योग गुरु स्वामी रामदेव से मिलेंगे। वह योग गुरु से उनकी रिहाई के मसले को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठाने की गुहार लगाएंगे।

हरियाणा के करनाल में सरबजीत की बहन दलबीर कौर ने अपने भाई को बेगुनाह बताया। उन्होंने कहा कि उनके पास सरबजीत को बेगुनाह साबित करने के लिए सभी दस्तावेज हैं। उन्होंने कहा कि यदि केंद्र सरकार सरबजीत की रिहाई में मदद करती है तो दोनों देशों के संबंध अच्छे बनेंगे। उन्होंने बताया कि वह पाक सरकार से भी संपर्क बनाए हुई है। वह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मुलाकात कर उनकी रिहाई की मांग करेगी। इसी कड़ी में वह 19 जुलाई को दिल्ली आ रहे साउथ एशियन ह्यूमन राइट के सचिव शीतल दास कलेर से भी मुलाकात करेंगी। सरबजीत की पुत्रियां स्वप्नदीप व पूनम ने कहा कि उन्हे भगवान पर पूरा विश्वास है। उनके पिता को जरूर रिहाई मिलेगी।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(5) वोट का औसत

average:4
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
    Add to My Yahoo! xml
  • अपराध
    Add to My Yahoo! xml
  • दुर्घटना
    Add to My Yahoo! xml
  • आतंकवाद
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित