अमिताभ की अधूरी तमन्ना!

 
Jul 13, 06:24 pm

नई दिल्ली। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने जीवन में यूं तो न जाने कितनी उपलब्धियां हासिल की हैं, लेकिन एक ख्वाहिश उनकी भी ऐसी है जो अभी तक पूरी नहीं हो सकी।

दरअसल, बिग बी फिल्मों से इतर मीडिया के कामकाज और इसकी बारीकियों को समझना चाहते हैं। वह जानना चाहते हैं कि मीडिया भला किस तरह खुद को लोगों की रुचि से हर रोज जोड़े रख पाता है। अमिताभ ने अपने ब्लाग लिखा है कि मैंने कई बार मीडिया हाउसों के प्रमुखों से निवेदन किया कि मैं उनके यहां सुबह होने वाली संपादकीय बैठक में एक दर्शक की हैसियत से हिस्सा लेना चाहता हूं, लेकिन बार-बार के वादों के बाद भी मुझे आज तक किसी ने मौका नहीं दिया। वह लिखते हैं, 'मैं एक बार उस मनोविज्ञान और समझदारी से भरे फैसलों को करीब से देखना व समझना चाहता हूं। मैं समझना चाहता हूं कि वे किस तरह तय करते हैं कि क्या, कहां और कितना छापा जाए ताकि लोगों को जोड़े रखा जा सके।'

मुझे लगता है इन बैठकों में जबरदस्त मनोविज्ञान और समझदारी काम करती होगी। अपनी निजी जानकारी के लिए ऐसी किसी बैठक में भाग लेने की मेरी बहुत इच्छा है। मीडिया के पास इस बात का निर्णय लेने की गजब की ताकत होती है कि लोग किस चीज को रुचि से पढ़ेंगे। यह मुझमें बहुत कौतूहल पैदा करता है। मुझे आशा है कि एक न एक दिन किसी भी तरह मैं ऐसी किसी बैठक में जरूर शामिल हो सकूंगा।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(63) वोट का औसत

average:4.73016
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
    Add to My Yahoo! xml
  • अपराध
    Add to My Yahoo! xml
  • दुर्घटना
    Add to My Yahoo! xml
  • आतंकवाद
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित