
नई दिल्ली। आम तौर पर लोग खाने में सलाद को शामिल करना जरूरी नहीं समझते। लेकिन दिन में एक बार सलाद खाना स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। अमेरिका में हुए शोध के मुताबिक सलाद खाने से प्रचुर मात्रा में विटामिन ए, सी, ई, फोलिक एसिड, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन और पोटेशियम जैसे पौष्टिक तत्व मिलते हैं। ये तत्व प्रतिरक्षा प्रणाली को स्वस्थ बनाए रखने के साथ-साथ कई बीमारियों के खतरे से बचाते हैं।
सलाद खाने के फायदे
-कच्ची सब्जियों में फाइबर पाया जाता है। यह पाचन क्रिया में सहायक होता है। इसमें पाए जाने वालेएंटीआक्सीडेंट तत्व प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत बनाते हैं।
-यह कई बीमारियों जैसे मोटापा, हृदय रोग व कई पुरानी बीमारी के खतरे को कम करने में मदद करता है।
-यह ऊर्जा को बढ़ाने का काम करता है।
-विटामिन ए आंखों, विटामिन ई उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीरे करने और विटामिन के रक्त वाहिकाओं को मजबूत बनाने का काम करता है।
-सब्जियां और फल जितने ताजे और रंगबिरंगे होंगे, स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद होंगे। टमाटर में विटामिन सी और लाइकोपिन पाया जाता है। लाइकोपिन कैंसर के खतरे को कम करने में मदद करता है।
-चुकंदर खून को बढ़ाने का काम करता है। इसमें प्रचुर मात्रा में फोलिक एसिड, आयरन और कैल्शियम पाया जाता है।
-कई सफेद खाद्य पदार्थ [लहसुन, प्याज, फूल गोभी आदि] खाने आमतौर पर पौष्टिक नहीं होते। लेकिन यह बात सभी सब्जियों पर लागू नहीं होती। गोभी के फूल में कई पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं। प्याज और लहसुन भी व्हाइट सब्जी में आते हैं। यह दोनों ब्लड शुगर के स्तर को कम करने और सूजन से लड़ने का काम करते हैं। इसके एंटीबायोटिक गुण संक्रामक बीमारियों से बचाते हैं। ये हाई कोलेस्ट्राल और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित भी करते हैं।
-सलाद की ड्रेसिंग में सिरका, नींबू का रस और जैतून के तेल का इस्तेमाल फायदेमंद होता है।
-सलाद में अंकुरित चीजों को शामिल करने से प्रोटीन की मात्रा बढ़ जाती है।
-बींस को शामिल करने से अतिरिक्त प्रोटीन और पौष्टिक तत्व मिलते हैं।
-खीरे में प्रचुर मात्रा में पोटेशियम पाया जाता है। यह ब्लड प्रेशर और अल्सर के इलाज में प्रभावी होता है।
-मूली में विटामिन सी, सोडियम और कैल्शियम पाया जाता है। यह पीलिया और लिवर की बीमारी से पीड़ित लोगों के लिए फायदेमंद होता है।
-पुदीने के पत्तों में भरपूर एंजाइम्स पाया जाता है। यह पाचन में सहायता होता है। भूख बढ़ाता है साथ ही शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने का काम भी करता है।
सलाद पत्ता है गुणकारी
-यह हीमोग्लोबिन का सबसे अच्छा स्रोत है।
-पाचन में सहायक होने के साथ लिवर के लिए भी फायदेमंद होता है।
-इसमें कैल्शियम, आयरन, थियामीन, फास्फोरस, विटामिन सी और मिनरल प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। साथ ही प्रोटीन, वसा, फाइबर और कार्बोहाइड्रेट भी पाया जाता है।
-सलाद के पत्तों हमेशा हरे रंगवाले, ताजे और जानदार ही लें। मुरझाए, पीले और नर्म पत्तों को खाने में शामिल न करें।
-हरी पत्तियों वाले सलाद के पत्ते के रस में मैग्नीशियम पाया जाता है। यह मांसपेशियों और दिमाग के लिए फायदेमंद होता है।
-शरीर में आयरन की कमी को पूरा करता है।
-इसमें पाया जाने वाला फोलिक एसिड गर्भवती महिलाओं के लिए काफी लाभदायक होता है।
इन बातों का रखें ख्याल
-सलाद को बनाने से पहले सभी फल और सब्जियों को अच्छी तरह धो लें।
-कटी हुई सब्जियों को फ्रिज में ही रखें।
-बाजार से लाई गई रेफ्रिजरेटेड सब्जियों को भी धोकर ही इस्तेमाल करें।
-फ्रिज का तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस और-16 डिग्री सेल्सियस होना चाहिए, ताकि उसमें बैक्टिीरिया न पहुंच सके।
-सलाद के पत्तों को खाने से पहले अच्छी तरह धो लें। इसे काटने के बजाए हाथ से तोड़ें।