
नोएडा। जिले में तीन बच्चों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि की गई है। इसमें से दो बच्चे में स्वाइन फ्लू की पुष्टि निजी लैब ने की है। स्वाइन फ्लू से पीड़ित बच्चों में 12 व 8 वर्ष के बच्चे समेत सेक्टर-50 की 13 वर्षीय बच्ची शामिल है। पीड़ित बच्चों को टैमी फ्लू की दवा दी गई है। साथ ही इनके परिवारीजनों को सावधानी बरतने की बात कही गई है। ज्ञात हो कि जिले में स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या बढ़कर लगभग सौ हो गई है। हालांकि मुख्य चिकित्सा अधीक्षक राजरानी कंसल एक बच्चे को स्वाइन फ्लू होने की बात कही है। उन्होंने बताया कि अन्य दो बच्चों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि की जानकारी जिला अस्पताल को नहीं है।